घुग्घुस : विदर्भ तेली समाज फेडरेशन की केंद्रीय कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष, तालुक अध्यक्ष व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक नागपुर में आयोजित की गई. केंद्रीय अध्यक्ष रघुनाथ शेंडे की अध्यक्षता में रविवार दिनांक 02 अप्रैल 2023 को दोपहर 12 बजे सेवादल महिला कॉलेज सक्कादरा चौक, उमरेड रोड, नागपुर में बैठक हुई.
सोनल मनोहर भरडकर को चंद्रपुर जिला सरचिटणीस युवा समिति वि.ते.स.मा., दिनेश नत्थूजी बोरपे को चंद्रपुर युवा समिति के जिला उपाध्यक्ष, नीलेश लांजेवार को जिला आयोजक युवा समिति और पंकज वामनराव बॉम्बे को चंद्रपुर तालुका सचिव युवा समिति, अमोल माधवराव श्रीरसागर तालुका अध्यक्ष युवा समिति पद पर नियुक्ति किया गया है.




