घुग्घुस : दूसरी (बुधवार 5.4.2023) बार वेकोली वणी क्षेत्र के सुरक्षाकर्मियों द्वारा अवैध रूप से एकत्र की गई कोयले को न्यू रेलवे ब्रिज के नीचे से जब्त किया गया और वेकोली के वाहन क्रमांक एमएच-34 एम 0984 में जब्त कोयले को भर कर रेलवे साइडिंग पर ले जाते समय एक खडी वाहन से टकरा गई. घुग्घुस बस्ती के गांधी चौक इलाके में पीछे से टक्कर मार दी. नाराज राज नेता (कार मालिक) ने वाहन में तोड़फोड़ की. दोनों पक्ष फिलहाल ठाणे में हैं और अधिक जानकारी उपलब्ध होने की है.


शहर में पिछले सवा महीने से अवैध कोयला कारोबार चरम सीमा पर पहुंच गया है. शहर भर से तस्करों द्वारा कोयले की तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है. घुग्घुस न्यू रेलवे साइडिंग, जीओसी टॉवर, नकोड़ा राम मंदिर के पास, आरआर चौक के पास स्थित एक विहार के पास से खुले आम कोयले की चोरी हो रही है. यहां से ट्रैक्टर, पिक-अप और ट्रकों की मदद से कोयले की तस्करी 24 घंटे की जा रही है. इस कोयले को काटा करने के लिए पुराने दो नंबर, नए दो नंबर, नकोड़ा समेत अन्य जगहों पर कांटे लगाए गए हैं. इस मामले में शनिवार की रात को वेकोली सुरक्षा गार्डों की सतर्कता से अवैध कोयले की जमा कोयले को जप्त किया गया था. दूसरी (बुधवार 5.4.2023) बार वेकोली वणी क्षेत्र के सुरक्षाकर्मियों द्वारा अवैध रूप से एकत्र की गई कोयले को न्यू रेलवे ब्रिज के नीचे से जब्त किया. वेकोली के वाहन क्रमांक एमएच-34 एम 0984 में जब्त कोयले को भर कर रेलवे साइडिंग पर ले जाते समय एक खडी वाहन से टकरा गई. जिसके बाद नागरिकों द्वारा संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ थिकी आलोचना कर रहे है.




