घुग्घुस : विक्रम गोगला को चंद्रपुर जिले के अनुसूचित जाति विभाग चंद्रपुर (ग्रामीण) घुग्घुस शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है. चंद्रपुर जिला (ग्रामीण) कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष प्रफुल खापर्डे ने विक्रम गोगला को नियुक्ति पत्र देकर पार्टी को मजबूत बनाने तथा पार्टी के लक्ष्यों व नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए नियुक्ति दी और उनके चयन पर बधाई दी.
इस समय चंद्रपुर कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष प्रकाश देवतले, घुग्घुस कांग्रेस नेता जावेद सिद्दीकी, गणेश उइके, राजकुमार (दादू) वर्मा, कल्याण सोदारी, श्रमिक नेता अशपाक शेख, शेखर तंगलपेल्ली, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शोएब खान, बंडू गायकवाड़, सचिन गोगला, सतीश सोनारी, सागर कलगुर, प्रशांत अटेला और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.




