घुग्घुस : महाराष्ट्र सरकार ने 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए महाज्योति मुफ्त टैबलेट योजना शुरू की है. भाजपा जिलाध्यक्ष देवराव भोंगले ने छात्र-छात्राओं से महाज्योति निःशुल्क टैब योजना का लाभ लेने की अपील की है.
ओबीसी, एसबीसी और (एनटी जातियों के उन छात्रों को मुफ्त टैब और 6 जीबी दैनिक इंटरनेट डेटा प्रदान किया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और विज्ञान पढ़ने के लिए तैयार हैं. वर्ष 2023 में 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र आवेदन करने के पात्र हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है.
मुफ्त आवेदन के लिए घुग्घुस में सुधीरभाऊ मुनगंटीवार सेवा केंद्र से संपर्क करने की अपील की है.




