चंद्रपुर : मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का पवित्र महीना है. रमजान को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है. मुस्लिम भाइयों द्वारा रोजा रख्खार अल्लाह की इबादत की जा रही है. मुस्लिम समुदाय में रोजा (उपवास) रखना बहुत मुश्किल काम है. ऐसे में घुग्घुस के अमराई वार्ड के रहनेवाले 2 नन्हे-मुन्नों ने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की है. जिससे इन बच्चों की हर तरफ तारीफ हो रही है.
रमजान का महीना काफी पवित्र होता है. इस्लाम में शारीरिक रूप से स्वस्थ महिलाओं और पुरुषों के लिए 30 दिनों तक रोज़ा रखना और अल्लाह की इबादत करना अनिवार्य है. इन दिनों कड़ा धूपकाल शुरू हो रहा है. ऐसे में व्रत करने के लिए काफी हिम्मत की जरूरत होती है. इस तरह 14 से 15 घंटे का उपवास रखा जाता है. बड़े-बूढ़े लोग रोज़ा रखते हैं और छोटे-छोटे बच्चों को भी रोज़ा रखने की सलाह दी जाती है. घुग्घुस के अमराई वार्ड के रहनेवाले दोनो भाई, बहन – असद अजाज अहमद (10 वर्ष), अर्शिया अजाज अहमद (7 साल) रोजा रखने से माता, पिता सहित अभिभावकों ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है.




