घुग्घुस : ईस्टर संडे, प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का पवित्र दिन है. ईसाई धर्म के अनुसार इस दिन ईसा मसीह उठे थे.
न्यू टेस्टामेंट के अनुसार गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह की मृत्यु क्रूस पर हुई थी
और तीन दिन बाद रविवार को उनकी जान में जान आई. इस दिन चालीस दिन के उपवास की अवधि (लेंट) का अंत होता है. चर्च से धार्मिक जुलूस निकाला गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन शोभायात्रा में शामिल हुए.
घुग्घुस शहर कांग्रेस की ओर से शहर अध्यक्ष राजुरेड्डी, रोशन दंतलवार, विशाल मादर की ओर से जूस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया और शोभायात्रा में शामिल समाजजनों को जूस और ठंडा पानी वितरित कर सेवा की गई.
इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी सुधाकर बांदुरकर, देव भंडारी, साहिल सैय्यद, सुनील पाटिल, दीपक पेंदोर, अंकुश सपाटे, रंजीत राखुंडे सहित अन्य पदाधिकारियों ने कड़ी मेहनत की.




