घुग्घुस : होली के अवसर पर शाम के समय शहर में भारी बारिश हुई. इस बारिश में घुग्घुस नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आपदा जैसा मंजर देखने को मिला. जिस में नगर परिषद क्षेत्र के बैनर, पोस्टर का पोल खुलते नजर आ गया है. नागरिकों द्वारा इस की आलोचना भी किया जा रहा है.

सोमवार 25 मार्च 2024 को घुग्घुस की मुख्य सड़क व गली में अवैध बैनर पोस्टर व बड़े-बड़े पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गये. जिसके कारण लोगो को आने जाने की समस्या से जूझना पड़ा. घुग्घुस पुलिस स्टेशन के सामने लगे अवैध होर्डिंग्स में से एक विपक्षी पार्टी का भारी फ्रेम टूटकर सड़क पर गिर गया. जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. इसके साथ ही घुग्घुस के लगभग बैनर सड़क पर आ गए. कई पेड़ों को नुकसान पहुंचा, रोड पर पेड़ टूटकर गिरे, शहर में अब तक कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है. क्या नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करेंगे या किसी बड़ी घटना का इंतजार करेंगे?
घुग्घुस में तेज आंधी के साथ बारिश हुई!
Pranaykumar Bandi
WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com




