नई दिल्ली : महाराष्ट्र सदन और महाराष्ट्र परिचय केंद्र में (23/01/2024) नेता जी सुभाष चंद्र बोस और बाला साहेब ठाकरे की जयंती मनाई गई.
महाराष्ट्र सदन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रेजिडेंट कमिश्नर रूपिंदर सिंग ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बाला साहेब ठाकरे के पुतलों को अभिवादन किया. सहायक स्थानिक आयुक्त डाॅ. प्रतिमा गेडाम, स्मिता शेलार एवं उपस्थित कर्मचारियों ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.
महाराष्ट्र परिचय केंद्र में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बाला साहेब ठाकरे को अभिवादन
महाराष्ट्र परिचय केंद्र में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बाला साहेब ठाकरे की जयंती मनाई गई. परिचय केंद्र की उपनिदेशक अमरज्योत कौर अरोरा ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अभिनंदन किया. कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका अभिवादन किया.




