Wednesday, July 15, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

शहर के इतिहास में पहली बार भव्य दिव्य कलश यात्रा

श्री राम के जयकारों से नगर गूंज उठा

घुग्घुस (चंद्रपूर) : घुग्घुस शहर के इतिहास में पहली बार, श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राणप्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर सोमवार, 22 जनवरी की दोपहर को यहां श्री राम मंदिर समिति द्वारा एक भव्य दिव्य कलश यात्रा निकाली गई. साढ़े पांच सौ साल बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है. 22 जनवरी को इस विशाल मंदिर में बड़ी भव्यता के साथ प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

घुग्घूस शहर में भी यह त्यौहार बड़ी भव्यता के साथ मनाया गया. रावण दहन मैदान अमराई से झाकीयां, भजन, लेझीम मंडली सहित 10 ट्रैक्टरों पर विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप के साथ लगभग 4 से 5 हजार महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई. भव्य कलश यात्रा में बच्चे, महिलाएं, पुरुष व बुजुर्ग समेत करीब 8 से 10 हजार राम भक्त शामिल हुए.

घुग्घुस नगर जय श्री राम के जयकारों से गूंज रहा था और जगह-जगह तोरण, स्वागत द्वार, बैनर लगाए गए थे और घुग्घुस शहर भगवामय हो गया था और घुग्घुस नगर का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था.

विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों की ओर से शीतल पेय, मसाला चावल, फ्रूटी, शर्बत, चाय, पानी की बोतलें बांटी गयीं. कलश यात्रा गांधी चौक, पुराना बस स्टेशन, नया बस स्टेशन होते हुए राम मंदिर रामनगर पर संपन्न हुई. राम मंदिर शेड का उद्घाटन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देवराव भोंगले ने किया.

राम मंदिर समिति की ओर से महाप्रसाद का वितरण किया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का लाभ उठाया.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News