चंद्रपुर : 6 जनवरी को सुबह 3 बजे राजुरा जिले के आसिफाबाद रोड पर साईकृपा पेट्रोल पंप पर एक सशस्त्र डकैती हुई, जिसमें लुटेरों ने 1 लाख 90 हजार रुपये लूट लिए. हालांकि, चंद्रपुर स्थानीय अपराध शाखा की कड़ी जांच में लुटेरों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया.
मिडिया खबरों के अनुसार नए साल के शुरुवाती सप्ताह में लूट को अंजाम देना पुलिस के लिए एक चैलेंज खड़ा कर दिया. 6 जनवरी को 5 लोगों ने अपने चेहरे पर कपड़ा लपेट कर राजुरा-आसिफाबाद रोड पर स्थित साईं कृपा पेट्रोल पंप पर मैनेजर को बंदूक और कोयता से जान से मारने की धमकी दी और 1 लाख 90 हजार रुपये लूट लिए. घटना के बाद, विरूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई. चंद्रपुर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावर ने घटना की गंभीरता की जांच के लिए एक टीम का गठन किया. पुलिस की त्वरित जांच से 5 लुटेरों की गिरफ्तारी हुई.




