नागपुर : उधार की रकम और ब्याज नहीं चुकाने पर हुआ विवाद. लेनदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया. पेट पर चाकू से वार किया गया. यह घटना न्यू कमाठी थाना क्षेत्र के भूषणनगर इलाके में शनिवार रात 10.30 बजे को हुआ है. घायल युवक का नाम तस्लीम खान मोहसिन खान (20) है. पुलिस ने उसके पिता मोहसिन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. तस्लीम को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.




