कोलकाता : टॉलीगंज इलाके में स्थित एक फिल्म स्टूडियो में रविवार सुबह आग लग गई. मिडिया खबरों के अनुसार आग सुबह करीब छह बजे लगी. ‘स्टूडियो परिसर में स्थित एक गोदाम में लगी. घटना के समय गोदाम में कोई नहीं था. सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तीन घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया.”




