कर्नाटक : विजयपुरा में बीती रात एक हादसा हो गया. केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति अपनी कार में यात्रा कर रही थीं, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने साध्वी निरंजन ज्योति की कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं. इस हादसे में साध्वी निरंजन ज्योति और उनके ड्राइवर को गंभीर छोटे आई. हालांकि गनीमत रही कि हादसे में दोनों बाल-बाल बच गए.




