चंद्रपुर : सिटी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हाल ही में चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. घटना कमला नेहरू परिसर कस्तूरबा रोड चंद्रपुर की है. जो 11/03/2023 के 20/00 बजे से 13/03/23 के 10/30 बजे के दौरान की है. उस समय पुलिस ने धारा 454, 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया था. अब पुलिस ने इस मामले में हर्षानंद लखाराम पाल उम्र 36 वर्ष, नि. सिंधी कॉलोनी रामनगर, जिला चंद्रपुर के रहनेवाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस युवक के पास से 2,21,210/-रू. का माल जप्त किया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
पुलिस स्टेशन चंद्रपुर सिटी, पो.नि. सतिशसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में सपोनी मंगेश भोंगाले और डीबी टीम Po.St. चंद्रपुर सिटी द्वारा किया गया.
चोरी के मामले में एक युवक गिरफ़्तार
Pranaykumar Bandi
WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com




