म्यांमार : दक्षिणी शान राज्य में शनिवार को एक मठ में हुई गोलीबारी में तीन भिक्षुओं सहित कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय विद्रोही समूहों और सेना समर्थित जुंटा ने एक दूसरे पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है. म्यांमार में सरकार का तख्तापलट हुए करीब दो साल हो गए हैं, लेकिन पड़ोसी देश में सेना और विद्रोही गुटों के बीच हिंसा जारी है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रविवार को ऑनलाइन पोस्ट की गई तस्वीरों में गांव के मठ के प्रवेश द्वार के पास तीन बौद्ध भिक्षुओं की लाशों सहित कई लाशें दिखाई दे रही हैं. मठ के मुख पर गोलियों के निशान थे.
दक्षिणी शान राज्य में एक बौद्ध मठ में भिक्षुओं सहित 29 लोगों को …
Pranaykumar Bandi
WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com




