पुणे: एक 22 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को पुणे सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. युवक को कथित रूप से भारतीय पासपोर्ट प्राप्त करने और पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से यहां रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुणे पुलिस के विदेशी निबंधन कार्यालय की शिकायत के आधार पर खड़क थाने में भवानी पेठ निवासी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
मीडिया खबरों के अनुसार वा पुलिस के मुताबिक उसकी मां भारतीय और पिता पाकिस्तानी नागरिक हैं. वह दुबई और पाकिस्तान में रहता था. युवक एक नामी कंपनी में एचआर प्रोफेशनल के तौर पर काम करता है. उसके वीजा स्टेटमेंट से पता चलता है कि उसने 2007, 2009 और 2015 में भारत का दौरा किया था. उन्होंने अपनी स्कूल और कॉलेज की शिक्षा (बीकॉम) पूरी की और विभिन्न कंपनियों में काम किया. पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420, 468, 471 और विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है. अगेकी जांच शुरू है.
कई साल से पुणे में रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार?
Pranaykumar Bandi
WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com




