तमिलनाडु : कृष्णागिरी जिले में पिछले दो दिनों से हाथियों ने उत्पात मचा रखा है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मिडिया खबरों के अनुसार दो दिनों तक कृष्णागिरी और धर्मपुरी के वन क्षेत्र के गांवों में उत्पात मचा रहे है. वहीं, हाथियों का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति पर हाथी ने हमला कर दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.




