Tuesday, November 17, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

चंद्रपुर जिले में दो बार भूकंप के झटके, 3.2 और 2.8 रही तीव्रता

चंद्रपुर : महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सोमवार, 16 नवंबर 2026 को कुछ समय के अंतराल में भूकंप के दो झटके दर्ज किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर क्रमशः 3.2 और 2.8 मापी गई। दोनों भूकंप की गहराई जमीन के भीतर 5 और 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला भूकंप शाम 4 बजकर 14 मिनट 18 सेकंड पर आया। इसकी तीव्रता 3.2 थी। भूकंप का केंद्र 19.874 उत्तरी अक्षांश और 79.235 पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। इसकी गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी।

वहीं, दूसरा भूकंप शाम 5 बजकर 30 मिनट 39 सेकंड पर दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। इसका केंद्र 19.834 उत्तरी अक्षांश और 79.443 पूर्वी देशांतर पर था, जबकि इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

एक ही दिन में दो बार भूकंप के झटके दर्ज होने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या अन्य क्षति की पुष्टि नहीं हुई है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News