गंभीर हालत को देखते हुए नागपुर रेफर किए जाने की जानकारी, बुलेट सवार के मौके से फरार होने की भी चर्चा
घुग्घूस, चंद्रपुर : घुग्घूस-ताडाली मार्ग पर मंगलवार, दिनांक 10 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच बुलेट और स्कूटी के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद घायल युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
वहीं, घटना के बाद बुलेट सवार युवक के मौके से फरार होने की भी चर्चा शहर में हो रही है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच घुग्घूस-ताडाली मार्ग पर यातायात सुरक्षा के उपायों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि इस घटना के बाद संबंधित अधिकारी सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाते हैं।




