Thursday, July 30, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

अवैध पार्किंग का ‘खौफनाक खेल’ जारी! घुग्घूस-वणी मार्ग पर पलटा 18 चक्का ट्रक, बड़ा हादसा टला, जिम्मेदार कब जागेंगे?

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घूस, चंद्रपुर। घुग्घूस-वणी मार्ग पर अवैध पार्किंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की लापरवाही और नियमों की अनदेखी का नतीजा गुरुवार, दि.30/07/2026 को उस समय सामने आया, जब सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के बीच एक 18 चक्का ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जहां ट्रक पलटा, वहां नगर परिषद की वेस्टेज वाटर पाइपलाइन और नाली होने की जानकारी सामने आ रही है। यदि उस समय सड़क पर राहगीरों या दोपहिया वाहन चालकों की आवाजाही होती, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस मार्ग पर लंबे समय से अवैध पार्किंग की शिकायतें होती रही हैं, तब भी परिवहन विभाग (RTO), ट्रैफिक पुलिस और नगर प्रशासन की कार्रवाई आखिर दिखाई क्यों नहीं देती? सड़क सुरक्षा अभियान और यातायात नियमों के पालन के बड़े-बड़े दावों के बीच यह घटना जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि घुग्घूस-वणी मार्ग पर अवैध पार्किंग के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद न तो नियमित कार्रवाई होती है और न ही स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं।

फिलहाल इस हादसे को लेकर किसी भी संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी या बयान सामने नहीं आया है। हालांकि घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा तेज हो गई है कि यदि समय रहते RTO, ट्रैफिक पुलिस और नगर प्रशासन ने सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन नहीं कराया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध पार्किंग पर तत्काल कठोर कार्रवाई कर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News