Thursday, July 30, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घूस की कंपनी कैंटीन पर FDA का छापा, आखिर क्या छिपा है? सैंपल जांच के लिए भेजे, शहर में सवालों का तूफान

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घूस, चंद्रपुर। घुग्घूस की एक विस्ताराधीन औद्योगिक कंपनी की कैंटीन में 27 जुलाई को खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम की अचानक हुई कार्रवाई ने पूरे शहर में हलचल मचा दी है। टीम ने कैंटीन से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए जब्त किए हैं। अब हर किसी की निगाहें जांच रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

कंपनी में हजारों कामगारों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। यह जिम्मेदारी एक बड़े ठेकेदार के पास है, जिसने आगे कई छोटे-बड़े कैटरर्स को काम सौंप रखा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर FDA को अचानक कार्रवाई की जरूरत क्यों पड़ी?

क्या किसी कामगार ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की थी? क्या किसी को फूड पॉइजनिंग हुई थी? या फिर किसी जागरूक नागरिक की सूचना पर FDA हरकत में आया? इन सवालों का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है, लेकिन शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि जांच में खाद्य सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो क्या केवल कैटरर्स पर कार्रवाई होगी या जिम्मेदारी तय करते हुए कंपनी और ठेकेदार पर भी शिकंजा कसा जाएगा?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि औद्योगिक परियोजनाओं में हजारों मजदूरों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों में केवल औपचारिक जांच नहीं, बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

इसी बीच लोगों को पहले हुई सुगंधित तंबाकू मामले की कार्रवाई भी याद आ रही है। सवाल उठ रहे हैं कि उस कार्रवाई का परिणाम क्या निकला? क्या दोषियों पर कोई ठोस कदम उठाया गया या मामला फाइलों में दबकर रह गया?

अब मांग उठ रही है कि FDA केवल कैंटीन तक ही सीमित न रहे, बल्कि औद्योगिक कंपनियों द्वारा संचालित मेडिकल कैंपों में उपयोग की जाने वाली दवाइयों, एम्बुलेंस सेवाओं, फाउंडेशन तथा अन्य संबद्ध संस्थाओं की भी निष्पक्ष जांच करे, ताकि जनता के बीच पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

हालांकि, FDA ने अभी तक कार्रवाई के कारणों या जांच के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि जांच रिपोर्ट आने के बाद क्या वास्तव में दोषियों पर कार्रवाई होती है या यह मामला भी केवल कागजी कार्रवाई बनकर रह जाएगा।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News