Sunday, July 26, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

चलती बस में इंसानियत का खूबसूरत नज़ारा: रोते मासूम के लिए यात्रियों ने बस में बांधी पालनी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घूस/चंद्रपुर: चंद्रपुर-घुग्घूस मार्ग पर शनिवार, (दि.25/03/2026) शाम करीब 7:30 बजे चल रही एक बस में इंसानियत और आपसी सहयोग का एक भावुक दृश्य देखने को मिला। बस में सफर कर रहा करीब दो महीने का एक मासूम बच्चा लगातार रो रहा था। काफी देर तक मां उसे गोद में लेकर चुप कराने का प्रयास करती रही, लेकिन बच्चा शांत नहीं हो रहा था।

बच्चे के लगातार रोने पर बस में मौजूद यात्रियों ने उसकी मां से कारण पूछा। इस पर मां ने बताया कि बच्चे को पालनी (झूले) में सोने की आदत है, इसलिए वह गोद में शांत नहीं हो पा रहा है।

मां की बात सुनते ही बस में मौजूद यात्रियों ने भीड़ होने के बावजूद सहयोग की मिसाल पेश की। यात्रियों ने मिलकर बस के भीतर अस्थायी रूप से एक पालनी (झूला) बांधी और बच्चे को उसमें सावधानीपूर्वक लिटाया। आश्चर्यजनक रूप से कुछ ही मिनटों में बच्चा शांत हो गया और आराम से सो गया। यह दृश्य देखकर बस में मौजूद सभी यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

इस पूरे घटनाक्रम का किसी यात्री ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया के विभिन्न स्टेटस और अन्य प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने वाले लोग यात्रियों की संवेदनशीलता और मानवीय सोच की सराहना कर रहे हैं।

हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता, घटना के संबंध में बस प्रशासन, संबंधित अधिकारियों अथवा अन्य किसी पक्ष की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसलिए वीडियो में दिखाई गई घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती।

फिर भी, यदि वीडियो में दिखाया गया घटनाक्रम सही है, तो यह समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और इंसानियत का एक सकारात्मक संदेश देने वाली घटना मानी जा रही है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News