घुग्घूस/चंद्रपुर: श्री साईबाबा मंदिर सेवा समिति, अमराई वार्ड क्रमांक.1, घुग्घूस द्वारा गुरुपूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।
समिति के अनुसार कार्यक्रमों की शुरुआत 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे श्री साईबाबा की मूर्ति स्थापना के साथ होगी। इसके बाद 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को शाम 5:00 बजे भव्य श्री साई पालखी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
महोत्सव का समापन 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को शाम 6:00 बजे महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ होगा। आयोजन श्री साईबाबा की कृपा से संपन्न होने वाले गुरुपूर्णिमा महोत्सव के तहत किया जा रहा है।
श्री साईबाबा मंदिर सेवा समिति ने सभी साई भक्तों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर साईबाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।




