गडचांदूर, चंद्रपुर : गडचांदूर शिक्षण प्रसारक मंडल, गडचांदूर के संस्थापक अध्यक्ष, राजुरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ जननेता विठ्ठलराव धोटे का रविवार, 18 मई की सुबह लगभग 7 बजे वृद्धावस्था के कारण दुखद निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।
उनके निधन से राजुरा विधानसभा क्षेत्र ने एक दूरदर्शी, अनुभवी, अध्ययनशील और जनसामान्य के प्रश्नों के लिए सदैव तत्पर रहने वाला नेतृत्व खो दिया है। स्व. विठ्ठलराव धोटे ने अपने कार्यकाल में राजुरा क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और विकासात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने हमेशा आम जनता से आत्मीय संबंध बनाए रखते हुए क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। उनके कार्य और सेवाभावी व्यक्तित्व की स्मृतियां सदैव प्रेरणादायी रहेंगी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है तथा उनके जाने से उत्पन्न हुई कमी को अपूरणीय माना जा रहा है।
उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा धोटे, पुत्र रवी धोटे, पुत्रियां, बहुएं, दामाद, नाती-पोते सहित बड़ा परिवार है। वे आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्राचार्या सौ. स्मिताताई चिताडे के पिता तथा राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, चंद्रपुर के प्राचार्य डॉ. अनिल चिताडे के ससुर थे।




