बेंगलुरु : मीजरमेंट तकनीक में ग्लोबल लीडर कहलाने वाले हेक्सागन ने गुरुवार को भारत के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग और मशीन टूल प्रदर्शनियों में से एक, “इम्टेक्स फॉर्मिंग 2026” में अपने एडवांस्ड मेट्रोलॉजी सॉल्यूशन, एटीएस800 को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया। हालांकि यह सॉल्यूशन पहले ही विश्व स्तर पर पेश किया जा चुका है। “इम्टेक्स फॉर्मिंग 2026” भारतीय मैन्युफैक्चरिंग बाज़ार में इसकी आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है। लॉन्च और उद्घाटन समारोह में प्रमोद कौशिक (प्रेसिडेंट, हेक्सागॉन इंडिया), मनोज शर्मा (मार्केटिंग और सेल्स एक्सीलेंस के डायरेक्टर, हेक्सागॉन इंडिया) के साथ ही उद्योग जगत के अन्य लीडर्स और गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
21 जनवरी को बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (बीआईईसी) में शुरू हुआ यह इवेंट आगामी 25 जनवरी 2026 तक चलेगा। हेक्सागॉन इंडिया हॉल 3ए, बूथ ए126 में सॉल्यूशन प्रदर्शित कर रहा है। एटीएस800 एक अगली पीढ़ी का लेजर ट्रैकिंग मेट्रोलॉजी सॉल्यूशन है जो उच्च-सटीकता वाले डायरेक्ट स्कैनिंग और रिफ्लेक्टर ट्रैकिंग को एक ही पोर्टेबल सिस्टम में जोड़ता है। यह मैन्युफैक्चरर्स को 40 मीटर तक की दूरी से जटिल सतहों, बारीक विशेषताओं और बड़ी संरचनाओं को मापने में सक्षम बनाता है, जिससे सटीकता, उत्पादकता और वर्कफ़्लो दक्षता बढ़ती है।
इस मौके पर प्रमोद कौशिक (प्रेसिडेंट, हेक्सागॉन इंडिया) ने कहा, भारत में एटीएस800 की शुरुआत देश के मैन्युफैक्चरिंग परिवर्तन का समर्थन करने के लिए हेक्सागॉन की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जैसे-जैसे मैन्युफैक्चरर्स उच्च सटीकता, बड़े असेंबली और डिजिटल गुणवत्ता वर्कफ़्लो की ओर बढ़ रहे हैं, इस स्थिति में एटीएस800 एक लचीला और स्केलेबल मेट्रोलॉजी सॉल्यूशन प्रदान करता है, जो सटीकता, उत्पादकता और परिचालन आत्मविश्वास को बेहतर बनाने में मदद करता है।
वहीं, मनोज शर्मा (मार्केटिंग और सेल्स एक्सीलेंस के डायरेक्टर, हेक्सागॉन इंडिया) ने कहा, भारत का मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है, इसमें एटीएस800 भारतीय मैन्युफैक्चरर्स को व्यावहारिक, उन्नत मेट्रोलॉजी सॉल्यूशन प्रदान करने के लिए हेक्सागॉन की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। जो गुणवत्ता, उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करते हैं।
एटीएस800 सटीक माप, कम निरीक्षण समय और बेहतर ट्रेसबिलिटी प्रदान करके एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव, ऊर्जा, भारी इंजीनियरिंग और बड़े पैमाने पर निर्माण सहित कई क्षेत्रों का समर्थन करता है। इसका डिज़ाइन ऑटोमेशन सिस्टम और एडवांस्ड वर्कफ़्लो के साथ इंटीग्रेशन को सपोर्ट करता है। जिससे मौजूदा मेट्रोलॉजी सॉफ़्टवेयर और रोबोटिक प्लेटफ़ॉर्म के साथ सीमलेस कनेक्टिविटी मिलती है।
“इम्टेक्स फॉर्मिंग 2026” में हेक्सागन की भागीदारी भारतीय बाज़ार के प्रति उसकी लगातार प्रतिबद्धता को मज़बूत करती है, जो उद्योगों में मैन्युफैक्चरर्स को एडवांस्ड मेट्रोलॉजी और डिजिटल समाधानों के साथ सपोर्ट करती है, जो दक्षता, गुणवत्ता और वैश्विक विश्वसनीयता को बढ़ाते हैं।
हेक्सागन के बारे में:
हेक्सागन मेज़रमेंट टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर है। हम वह भरोसा देते हैं, जिस पर ज़रूरी उद्योग निर्माण, नेविगेट और इनोवेशन करने के लिए निर्भर करते हैं। माइक्रोन से लेकर मंगल ग्रह तक, हमारे समाधान मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन से लेकर माइनिंग और ऑटोनॉमस सिस्टम तक सब कुछ में उत्पादकता, गुणवत्ता, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करते हैं। हेक्सागन (नैस्डैक स्टॉकहोम: पेक्साB) के 50 देशों में लगभग 24,800 कर्मचारी हैं और लगभग 5.4 बिलियन इयूआर की नेट बिक्री है।
अधिक जानकारी के लिए hexagon.com पर लॉगइन करें।




