Friday, May 15, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 2.57 क्विंटल गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 58 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़ (छत्तीसगढ़): जिले में नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर एक तस्कर को 2.57 क्विंटल (257 किलो) गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार समेत कुल 58.10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने की फिराक में था।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिलने की संभावना है।

अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News