Monday, December 8, 2025

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

पांढरकवडा में मनाया जाएगा देव दीपावली पर्व

— श्रीराम–जानकी कल्याणोत्सव और दीपोत्सव का भव्य आयोजन 5 नवंबर को

(प्रणयकुमार बंडी)

पांढरकवडा (चंद्रपुर) : श्री क्षेत्र पांढरकवडा के स्वयम्भू पावन पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर इस वर्ष भी देव दीपावली पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्रीरामचंद्रजी एवं माँ भगवती जानकी के कल्याणोत्सव (श्रीराम–जानकी विवाह) तथा दीपोत्सव का दिव्य कार्यक्रम बुधवार, 5 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे से 8 बजे तक संपन्न होगा।

यह पवित्र आयोजन देवताओं के साथ-साथ समस्त भक्तजनों को आनन्दित करने और मंगलकामना हेतु समर्पित है। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, कल्याणोत्सव, दीपोत्सव, महाआरती एवं प्रसाद वितरण का विशेष कार्यक्रम रखा गया है।

आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार और मित्रों सहित इस सौभाग्यपूर्ण अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें और दीपावली के इस दिव्य पर्व को मिलजुलकर मनाएं।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News