दिल्ली। अलीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर बने फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक धस गया। इस धंसने से वहां बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे आवाजाही करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। गड्ढे के कारण एक ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया गया है।
यह घटना एक बार फिर से राष्ट्रीय राजमार्गों और फ्लाईओवरों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाती है।





