Wednesday, June 17, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस नगर परिषद की चुप्पी पर सवाल, जिल्हाधिकारी को दिया निवेदन

चंद्रपुर : घुग्घुस नगर परिषद कार्यालय द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर कोई भी प्रतिक्रिया न मिलने से नाराज होकर सामाजिक कार्यकर्ता प्रणयकुमार बंडी ने जिल्हाधिकारी, चंद्रपुर को निवेदन सौंपा है।

निवेदन में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 04 जुलाई 2025 को “लॉयडस मेटल एंड एनर्जी प्रा.लि. कंपनी के विस्तार, CSR निधि एवं रोजगार प्रक्रिया में पारदर्शिता” को लेकर विस्तृत ज्ञापन घुग्घुस नगर परिषद कार्यालय (मार्फत) प्रस्तुत किया गया था। लेकिन आज दिनांक तक इस ज्ञापन पर नगर परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की लिखित प्रतिक्रिया या जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

श्री प्रणयकुमार ने आरोप लगाया है कि घुग्घुस नगर परिषद कार्यालय के मुख्याधिकारी एवं संबंधित अधिकारी अपने कर्तव्यों से बचने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों की शिथिलता के कारण घुग्घुस में सामाजिक असंतोष और शांति भंग होने की संभावना बढ़ सकती है तथा बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय हो सकता है।

निवेदन में मांग की गई है कि—

नगर परिषद कार्यालय के मुख्याधिकारी व संबंधित अधिकारियों की कर्तव्यच्युति की जांच की जाए। इस विषय पर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 04 जुलाई 2025 को प्रस्तुत ज्ञापन पर अब तक हुई कार्यवाही की लिखित जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

इस निवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, उद्योग मंत्री, नगरविकास मंत्री और ग्रामविकास मंत्री महाराष्ट्र राज्य को भी भेजी गई है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News