Wednesday, April 29, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

इतिहास के पन्नों में आज : पेरिस की आज़ादी का दिन

नई दिल्ली : इतिहास के पन्नों में आज का दिन फ्रांस की आज़ादी के नाम दर्ज है। साल 1944 में आज ही के दिन फ्रांस के सैनिक पेरिस पहुंचे थे। यह वह ऐतिहासिक क्षण था जब चार साल तक हिटलर के कब्ज़े में रहने के बाद पेरिस ने स्वतंत्रता की सांस ली थी।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1940 में नाजी जर्मनी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस पर कब्ज़ा कर लिया था। इसके बाद पेरिसवासियों ने लंबे समय तक जुल्म और दहशत का सामना किया। लेकिन 25 अगस्त 1944 को फ्रांस के सैनिकों ने मित्र देशों की सेनाओं के साथ मिलकर पेरिस को आज़ाद कराया।

पेरिस की गलियां आज भी उस ऐतिहासिक विजय की गवाह हैं, जब फ्रांसीसी सैनिकों के कदमों की आहट ने स्वतंत्रता का परचम लहराया था। यह दिन केवल फ्रांस ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए फासीवाद के खिलाफ जीत का प्रतीक माना जाता है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News