मुंबई : गणेश चतुर्थी से पहले भक्तों की आस्था के केंद्र लालबागचा राजा की पहली झलक सामने आ गई है। हर साल की तरह इस बार भी लालबाग पांडाल में भव्य सजावट और खास थीम पर काम किया गया है।
भक्तों में उत्साह का माहौल है और पंडाल में गणेश भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। आयोजकों के अनुसार, इस बार की मूर्ति पहले से भी ज्यादा आकर्षक और भव्य रूप में तैयार की गई है। मूर्ति दर्शन के लिए विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो।
गणेश चतुर्थी का त्योहार इस बार 27 अगस्त से शुरू हो रहा है और 10 दिनों तक पूरे महाराष्ट्र सहित देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, लालबागचा राजा के दर्शन के लिए देशभर से लाखों भक्त मुंबई पहुंचते हैं।
भक्तों का मानना है कि लालबागचा राजा की एक झलक पाना ही जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति है।





