Friday, May 15, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

वणी क्षेत्र व CWS तड़ाली में CMPFO द्वारा पेंशन अदालत एवं त्रिपक्षीय बैठक का आयोजनपेंशनभोगियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ‘प्रयास’ शिविर संपन्न

प्रणयकुमार बंडी

तड़ाली, चंद्रपुर : 11 जुलाई 2025 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) वणी क्षेत्र तथा CWS तड़ाली में आज क्षेत्रीय पेंशनभोगियों के लंबित भविष्य निधि (पी.एफ.) एवं पेंशन दावों के शीघ्र निराकरण हेतु कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (CMPFO) नागपुर द्वारा 22वीं त्रिपक्षीय समन्वय समिति बैठक एवं “प्रयास” (PRAYAS – Prompt Resolution for Assured Access to Social Security) पेंशन समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वणी क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सब्यसाची डे ने की। इस अवसर पर CMPFO नागपुर के क्षेत्रीय आयुक्त शशांक रायज़ादा ने उपस्थित पेंशनभोगियों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनते हुए पेंशन से संबंधित भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्ध निपटान एवं शिकायतों के त्वरित समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

रायज़ादा द्वारा ‘C-Cares’ पोर्टल पर एक संक्षिप्त कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें पेंशन से संबंधित दस्तावेजों के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया, इसके लाभ एवं उपयोग के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल पेंशनधारकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

शिविर में CMPFO से संबंधित कार्य देख रहे अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई। साथ ही, आयोजन में मुख्यालय से पधारे अधिकारी, वणी क्षेत्र की सभी इकाइयों के मानव संसाधन विभाग के प्रतिनिधि एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों के सम्माननीय प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

इस प्रकार ‘प्रयास’ पहल के तहत यह आयोजन पेंशनभोगियों के लिए एक सकारात्मक और समाधानपरक कदम सिद्ध हुआ।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News