Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

सौरव गांगुली की टेलीविजन पर धमाकेदार वापसी, स्टार जलशा के साथ 125 करोड़ रुपए का ऐतिहासिक करार

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल के चहेते क्रिकेटर सौरव गांगुली अब टेलीविजन की दुनिया में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। गांगुली ने स्टार जलशा के साथ करीब 125 करोड़ रुपये का एक बड़ा करार किया है, जिसके तहत वे अगले चार सालों तक टेलीविजन पर दो बड़े शोज की मेजबानी करते नजर आएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, गांगुली जुलाई 2026 से शुरू हो रहे ‘बिग बॉस बांग्ला’ और एक नए क्विज शो में होस्ट की भूमिका निभाएंगे। इन दोनों शोज़ का निर्माण जुलाई 2025 की शुरुआत में शुरू हो जाएगा। चैनल की ओर से दावा किया गया है कि ये शोज़ बंगाली टेलीविजन में मनोरंजन का नया अध्याय लिखेंगे।

इस मौके पर सौरव गांगुली ने कहा, “टेलीविजन ने हमेशा मुझे लोगों से जुड़ने का एक अनोखा मौका दिया है। अब स्टार जलशा के साथ जुड़कर मुझे बेहद खुशी हो रही है, क्योंकि हम एक नया और रचनात्मक सफर शुरू कर रहे हैं। इन दोनों शोज़ के जरिए दर्शकों को मनोरंजन और ज्ञान का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।”

गांगुली ने आगे कहा कि क्रिकेट से इतर उन्होंने हमेशा दर्शकों से जुड़ने के नए अवसरों को महत्व दिया है, और अब वे टेलीविजन के जरिए एक नई पारी शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

स्टार जलशा के साथ यह नई साझेदारी न सिर्फ क्षेत्रीय मनोरंजन को नया आयाम देगी, बल्कि बंगाल और देशभर के बंगाली दर्शकों को भी गांगुली के जरिए एक बार फिर स्क्रीन से जुड़ने का मौका मिलेगा।

गांगुली की इस वापसी को लेकर इंडस्ट्री में काफी उत्साह है, और माना जा रहा है कि यह करार क्षेत्रीय टेलीविजन इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा और प्रभावशाली करार बन सकता है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News