Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

सर्वे नंबर 275 की सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण हटाने की मांग

घुग्घुस (चंद्रपुर): दि.13 फरवरी 2025, चंद्रपुर जिले के घुग्घुस क्षेत्र में सर्वे नंबर 275 के 10,800 वर्ग फुट के सार्वजनिक ओपन प्लेस प्लॉट में कथित रूप से अवैध निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है. ब्रिथ ऑफ लाइफ मल्टीपरपज सोसाइटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रणयकुमार बंडी ने इस संबंध में नगरपरिषद घुग्घुस के प्रशासक/मुख्याधिकारी को एक पत्र सौंपते हुए अवैध निर्माण हटाने और सार्वजनिक भूमि को नगरपरिषद के कब्जे में लेने की मांग की है.

नियमों के खिलाफ हुई नोटरी बिक्री

मिली जानकारी के अनुसार, सर्वे नंबर 275 में 6,300 वर्ग फुट और 4,500 वर्ग फुट के दो सार्वजनिक ओपन प्लेस प्लॉट आरक्षित किए गए थे. लेकिन शेतमालक (जमींदार) द्वारा 6,300 वर्ग फुट सार्वजनिक भूखंड को 6 लोगों को नोटरी के माध्यम से बेचे जाने का आरोप है. यह बिक्री पूरी तरह से अवैध और सरकारी नियमों के विरुद्ध मानी जा रही है.

इससे न केवल शासन बल्कि क्षेत्र के प्लॉट धारकों को भी नुकसान हुआ है. ऐसे में मांग की जा रही है कि इस अवैध बिक्री को तुरंत रद्द कर दिया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक एवं आपराधिक कार्रवाई की जाए.

नगरपरिषद को भूमि अधिग्रहण कर विकास कार्य करने की मांग

शासन और नगरपरिषद से मांग की गई है कि वह संबंधित विवादित भूमि को तत्काल अपने नियंत्रण में लेकर वहां उचित विकास कार्य करें, जिससे कि वह जनता के हित में उपयोग हो सके.

विवादित सर्वे नंबर 275 का भूगोल

1. 22 निजी प्लॉट – कुल 72,460 वर्ग फुट का क्षेत्र.

2. सड़क के लिए 22,760 वर्ग फुट का क्षेत्र.

3. सार्वजनिक ओपन प्लेस – 10,800 वर्ग फुट (4,500+6,300 वर्ग फुट).

विवादित भूमि का स्थान:अमराई रोड, बहादे प्लॉट, हनुमान मंदिर चौक के पास स्थित.

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस अवैध निर्माण के खिलाफ क्या कदम उठाता है और कब तक इस सार्वजनिक भूमि को नगरपरिषद के अधीन लिया जाता है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News