नागपुर : आज दिनांक 23 जनवरी 2025 को महाराष्ट्र सरकार के राजस्व मंत्री और नागपुर व अमरावती के पालक मंत्री चंद्र शेखर बावनकुले ने सावनेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष देशमुख के साथ वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के मुख्यालय में बैठक की. इस बैठक में WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जय प्रकाश द्विवेदी, निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) बिक्रम घोष और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया.
बैठक में भू एवं राजस्व से जुड़े मामलों पर गहन चर्चा की गई. इस दौरान, क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए महत्त्वपूर्ण कदम उठाने की दिशा में निर्णय लिए गए. बैठक में स्थानीय विकास और क्षेत्रीय समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई.




