घुग्घुस (चंद्रपुर) : R.R. चौक, घुग्घुस में एक महत्वपूर्ण पुलिया का निर्माण कार्य प्रगति पर है. यह पुल न केवल क्षेत्रीय यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि घुग्घुस और आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सहायक होगा.
“ब्रिथ ऑफ लाइफ मल्टीपरपज सोसाइटी” की ओर से संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रणयकुमार बंडी ने यह निवेदन किया है कि इस नवनिर्माणाधीन पुलिया का नाम “जय श्री राम उड़ान पुल” या “डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुल” रखा जाए. उनका कहना है कि यह नाम भारतीय संस्कृति, धार्मिक विश्वासों और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा, साथ ही स्थानीय जनता के लिए प्रेरणा का स्रोत भी होगा.
यह ज्ञापन मुख्यमंत्री, रेल मंत्री, और सड़क परिवहन मंत्री, महाराष्ट्र सरकार/केंद्रीय सरकार को प्रेषित किया गया है. इसके साथ ही इसकी प्रतिलिपि कलेक्टर, कलेक्टर कार्यालय, चंद्रपुर, एवं मुख्याधिकारी, घुग्घुस नगर परिषद कार्यालय को डिजिटल इंडिया के तहत ईमेल द्वारा भेजी गई है. यह ज्ञापन 21 जनवरी 2024 को प्रेषित किया गया.




