दिल्ली : आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है. इसके तहत सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक दलों के पोस्टर, होर्डिंग और बैनर हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह कदम चुनाव आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.
https://x.com/AHindinews/status/1876846216748687780?t=sbfxUrj_7-yamwsK9aX0Tw&s=19
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो गीता कॉलोनी इलाके का है, जहां संबंधित विभाग और नगर निगम के कर्मचारी पोस्टर और होर्डिंग हटाने का कार्य कर रहे हैं. यह प्रक्रिया पूरे शहर में चल रही है और इसमें सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य संरचनाओं से राजनीतिक प्रचार सामग्री हटाई जा रही है.
यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न करे.




