प्रणयकुमार बंडी
घुग्घुस (चंद्रपुर) : क्षेत्र में बियर शॉप्स के आसपास बढ़ती अव्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता को देखते हुए, स्थानीय प्रशासन और एक्साइज विभाग द्वारा प्रभावी कदम उठाए जाएं. इन गतिविधियों को रोकने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को ज्ञापन, ईमेल और व्हाट्स आप पर समय समय पर भेजा गया.
ज्ञापन का उद्देश्य:
1. बियर शॉप्स में हो रही अनियमितताओं और अव्यवस्था को समाप्त करना.
2. क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखना.
3. स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करना.
ज्ञापन के माध्यम से उठाए गए मुद्दे:
1. बियर शॉप्स के संचालन में नियमों का पालन सुनिश्चित करना.
2. शॉप्स के आसपास अवैध गतिविधियों, जैसे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना और गंदगी फैलाने पर रोक लगाना.
3. असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई.
4. शॉप्स के लाइसेंस की समीक्षा और उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई.
प्रशासन द्वारा उठाए जाएं ये कदम:
1. निरीक्षण अभियान:
घुग्घुस क्षेत्र के सभी बियर शॉप्स की जांच की जाएं, और जहां नियमों का उल्लंघन पाया जाएं, उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएं.
2. पुलिस की तैनाती:
बियर शॉप्स के आसपास पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएं.
3. नियमित निगरानी:
बियर शॉप्स और उनके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी सुनिश्चित की जाएं.
4. जनता का सहयोग लें:
नागरिकों से अपील की जानी चाहिए कि वे किसी भी असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें.
सार्वजनिक अपील:
प्रशासन नागरिकों से अनुरोध करना चाहिए कि वे घुग्घुस क्षेत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें. प्रशासन इस मामले में पूरी गंभीरता और तत्परता से काम करें और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.




