नागपुर : WCL द्वारा आयोजित इंटर एरिया क्रिकेट टूर्नामेंट 2024-25 का समापन आज पेंच क्षेत्र में हुआ. समापन समारोह में कंपनी के निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) बिक्रम घोष ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. फाइनल मुकाबले में नागपुर क्षेत्र ने पेंच क्षेत्र को 53 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की और विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. इस रोमांचक फाइनल में नागपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी विरोधी टीम को कड़ी चुनौती दी.
समापन समारोह के दौरान घोष ने सभी खिलाड़ियों के जज्बे और खेल भावना की प्रशंसा करते हुए विजेता टीम को बधाई दी. उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजन को खेल और स्वास्थ्य के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया. इस टूर्नामेंट ने कर्मचारियों के बीच सौहार्द और उत्साह को बढ़ावा दिया, जिससे WCL में खेलों को नई ऊर्जा मिली.
कार्यक्रम में WCL महाप्रबंधक (वेलफेयर तथा CSR) ए.के सिंह, पेंच क्षेत्र के क्षत्रीय महाप्रबंधक अनूप हान्जुरा, क्षेत्रीय कल्याण मंडल एवं संचालन समिति सदस्य गण, अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुखता से उपस्थित रहे.




