Sunday, May 3, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

शहर के मुख्य सड़कों और अन्य क्षेत्रों की जानलेवा गड्ढों को तुरंत समतल और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई…?

प्रणयकुमार बंडी
घुग्घुस (चंद्रपुर) : शहर के मुख्य मार्गों, पुलिस स्टेशन, सरकारी हॉस्पिटल, स्कूल और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सड़कों पर बड़े गड्ढों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है. इन गड्ढों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे नागरिकों की जान को खतरा उत्पन्न हो रहा है.

इन गड्ढों की अनदेखी करना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी का अभाव भी प्रकट करता है. यह स्थिति विशेष रूप से आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों की कार्यक्षमता को बाधित करती है.

जनता की मांगें :
1. संबंधित विभाग इन गड्ढों को अविलंब भरकर सड़कों को समतल और सुरक्षित बनाए.
2. जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, जिनकी लापरवाही से यह स्थिति उत्पन्न हुई है.
3. भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए सड़कों की नियमित निगरानी और मरम्मत सुनिश्चित की जाए.

नागरिकों में यह भी चर्चा है इन सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, प्रशासन से अनुरोध है कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करें.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News