घुग्घुस (चंद्रपुर) : शहर में, अवैध और वैध परिवहन बड़े पैमाने पर है. क्योंकि ये कहना कोई गलत बात नहीं है. यह क्षेत्र में चालित वाहनों द्वारा दी जाती है. जैसे क्षमता से अधिक मात्रा में वेस्ट मटेरियल का परिवहन करना, वाहनों से कूड़ा गिरना, आदि समस्या है. जो आज मंगलवार दिनांक 03.12.2024 को यह नजारा घुग्घुस पुलिस स्टेशन के सामने एसीसी रेलवे गेट के पास देखने को मिला है.
वीडियो देखें:
चंद्रपुर जिले में कई छोटे और बड़े उद्योग हैं. जिसमें कुछ नामी कंपनियां खुलेआम वेस्ट मटेरियल का उपयोग विभिन्न कार्यों में करती हैं. हालाँकि, परिवहन के दौरान सरकारी नियमों को दरकिनार कर और अवैध पार्किंग करके आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना परिवहन कंपनियों की आदत बन गई है. क्योंकि प्रदूषण विभाग, आरटीओ विभाग, स्थानीय ट्रैफिक पुलिस, नगर परिषद कार्यालय के अधिकारियों की निष्क्रियता मानी जा सकती है. क्योंकि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों व कंपनी के अधिकारियों को कई बार मीडिया के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है. लेकिन, अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं? साथ ही जनप्रतिनिधि भी मौन धारण किये हुए है.




