घुग्घुस : घुग्घुस नगर परिषद कार्यालय से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित बाजार क्षेत्र से सटे एक तालाब में आज (सोमवार) सुबह 9 से अधिक मृत कछुए मिले. नागरिकों द्वारा एक साथ इतने सारे मृत कछुओं के मिलने पर चिंता व्यक्त की.
गुणवंत कूटेमाटे की मानेतो आज सुबह शौच के लिए नगर परिषद कार्यालय द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालय में गए थे. लेकिन शौचालय बंद था. इस लिए गुणवंत शौचालय के सामने स्थित तालाब की ओर गया. उसने देखा कि तालाब के अंदर नाले में 9 से ज्यादा कछुए मृत पड़े मिले. गुणवंत ने संदेह जताते हुए कहा कि दो दिन पहले शौचालय की सफाई कराई गई थी. आशंका जताई जा रही है कि हादसा पानी में केमिकल युक्त होने के कारण हुआ है. खबर लिखे जाने तक अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई.
नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों की माने तो वह तलब निजी सामित्व की है. अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया है.




