घुग्घुस : घुग्घुस नगर परिषद कार्यालय के अंतर्गत 11 प्रभाग हैं. जिसमें से कुछ इलाकों में स्थिति दयनीय है. घुग्घुस नगर परिषद कार्यालय के अधिकारियों, सुपरवाइजर व कर्मचारियों की उदासीनता से नागरिक परेशान हैं. नेताओं, समाजसेवियों और ठेकेदारों की उदासीनता के चलते आधे-अधूरे काम चल रहे हैं. जिससे परेशान नागरिक अब सोशल मीडिया पर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और कमेंट्स के अनुसार आरा मशीन एरिया के पीछे स्थित नाला कचरा और पन्नियों से पूरी तरह से समतल हो गया है. इसका खामियाजा वहां रहने वाले नागरिकों को उठाना पड़ रहा है. बेमौसम बरसात के कारण नालों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है. इस गंदगी से परेशान नागरिक अब सोशल मीडिया का सहारा ले रहे है और गंदगी से निजात दिलाने की मांग कर रहे है.




