महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले का बड़ा फैसला…
मुंबई : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले (दिनांक: 3 मई 2023) के पत्र के अनुसार लोकतंत्र और संविधान को बचाने के साथ-साथ आम जनता का पैसा लूटने वाले अधानी ग्रुप के कांड को लेकर राहुल गांधी द्वारा उठाई गई आवाज को दबाने की कोशिश बीजेपी द्वारा की गई. जब राहुल सीधे बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हों तो किसी भी तरह से बीजेपी से हाथ मिलाना अनुचित है. इसी क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये कि स्थानीय स्तर पर होने वाले किसी भी चुनाव में भाजपा या उनके साथ सत्ता में भाग लेने वाली किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं किया जायेगा. हालांकि, हाल ही में संपन्न चंद्रपुर कृषि उपज बाजार समिति के आम चुनाव में हमने खुले तौर पर भाजपा से हाथ मिला लिया, जो पार्टी अनुशासन के खिलाफ है और प्रदेश कांग्रेस के आदेशों की अवहेलना करती है. चूंकि आपका यह कृत्य पार्टी विरोधी है इसलिए आम कार्यकर्ताओं में गलत संदेश गया है. अतः प्रकाश देवतले को चंद्रपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाता है तथा आगामी आदेश तक पदभार चन्द्रपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितेश तिवारी को सौंपा जाता है.

सोशल मीडिया पर वायरल कॉमेंट:
सोशल मीडिया पर इस पत्र के साथ रितेश उर्फ रामू तिवारी को अभिनंदन किया जा रहा है. इस नई जबाबदारी के लिए जो रितेश उर्फ रामू तिवारी बखूबी निभाएंगे इसका पूर्ण विश्वास कार्यकर्ता सभी को है. कार्यकर्ता नाना पटोले, सांसद बालू धानोरकर और उन सभी नेताओं का जो कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास करते हुए कांग्रेस विरोधी कार्य करने पर पदाधिकारी को पदभार से मुक्त किया और सभी के लिए यह संकेत दिया की पक्ष में रहते हुए पक्ष विरोधी कार्य नहीं किया जा सकता. इसके लिए वरिष्ठ नेताओं का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया.




