घुग्घुस : शहर में भोंगल कारोबार की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. कहा जाता है कि शहर में साफ-सफाई को लेकर अधिकारी व कर्मचारी गंभीर नहीं हैं. जिसकी तस्वीरें, वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आती हैं. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि नगर परिषद के कर्मचारी, इंजीनियर और बाबू लोगों का ठेकेदारों से मधुर संबंध है. बुधवार (7.8.2024) को घुग्घुस नगर परिषद के दो कर्मचारी और एक ठेकेदार चंद्रपुर मार्ग पर चर्चा करते दिखे. जिसकी फोटो वहां से गुजर रहे कुछ नागरिकों ने खींच ली और चिंता व्यक्त किए. संबंधित अधिकारी इस मामले पर विशेष ध्यान देने की चर्चा भी हो रही हैं.

चंद्रपुर के कलेक्टर घुग्घुस नगर परिषद पर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं. पिछले कई महीनों से स्थायी मुख्याधिकारी की नियुक्ति नहीं की गयी है. इसके चलते क्षेत्र में ठेकेदारों और कर्मचारियों के बीच अच्छे संबंध होने की काफी चर्चा हो रही है. सूत्रों के अनुसार घुग्घुस नगर परिषद के दो कर्मचारी और एक ठेकेदार को चंद्रपुर मार्ग पर चर्चा करते देखा गया. जिसकी तस्वीरें वहां से गुजर रहे कुछ नागरिकों ने लीं और हैरान रह गए. इन लोगों का कार्यालय में कोई नियंत्रण नहीं है. सफाई एवं कंस्ट्रक्शन कार्य एवं अन्य कार्यों के नाम पर कई बिल पारित किये जा रहे हैं? इसमें कितनी सच्चाई है इसका अंदाजा नहीं है. इस ओर संबंधित अधिकारी ध्यान देनेकी जरूरत है. इन के खिलाफ शिकायते आने पर सस्पेंड कर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाना चाहिए?
ठेकेदारों और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच हैं मधुर संबंध?
Pranaykumar Bandi
WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com




