चंद्रपुर : जिले में लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में जिला परिषद स्कूल घुग्घुस में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. यह घटना जिला परिषद प्राथमिक शाला, घुग्घुस (मुले) और जिला परिषद उच्च प्राथमिक शाला, घुग्घुस (कन्या) स्कूल की है. घटना शुक्रवार 2 अगस्त 2024 की है. घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और घुग्घुस पुलिस पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया.
शिक्षकों की मानेतो सामाजिक दायित्व विभाग (सीएसआर) निधि 2023-2024 के तहत जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय घुग्घुस में बोरवेल, आरओ फिल्टर, वाटर कूलर, पानी की टंकी की व्यवस्था की गई है. उसी क्षेत्र में खनिज विकास निधि के तहत कक्षाओं का निर्माण किया गया था. आज दोपहर करीब सवा दो बजे स्कूल के मैदान में गड्ढा हो गया. घटना के दौरान स्कूल में बच्चे थे. समय देखकर प्रिंसिपल और शिक्षक नगर परिषद के अधिकारियों और घुग्घुस पुलिस को सूचित किया और छोटे बच्चों को स्कूल की छुट्टी दे दी.
सुत्रों की मानेतो स्कूल के निर्माण में भ्रष्टाचार की चर्चा आज क्षेत्र में गूंज रही थी. स्कूल के निर्माण के दौरान इस क्षेत्र को मिट्टी डालकर ऊंचा किया गया था, उस समय कुछ नियमों की अनदेखी की गई थी और अनुमान लगाया गया है कि क्षेत्र में एक गहरा गड्ढा है. लेकिन नागरिक इस क्षेत्र में दिखाई देने वाले विभिन्न गहरे गढ़ों की आलोचना करने से पीछे नहीं हटे. और कहा कि इन गड्ढों के पीछे की कहानी की जांच की जानी चाहिए और दोषी पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और जुर्माना वसूला जाना चाहिए.




