Wednesday, May 27, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस नगर परिषद की प्लास्टिक विरोधी कार्रवाई : 25 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त, जुर्माना भी वसूला

घुग्घुस, चंद्रपुर : नगर परिषद घुग्घुस द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 एवं “माझी वसुंधरा अभियान 7.0” के अंतर्गत प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। “कपड़े की थैली अपनाओ, प्लास्टिक का बहिष्कार करो” तथा “वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” जैसे संदेशों के साथ शहर में जनजागरण और कार्रवाई की गई।

नगर परिषद के अनुसार, दिनांक 26 मई 2026 को घुग्घुस नगर परिषद क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक बंदी को लेकर विशेष जप्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 25 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया।

यह कार्रवाई मुख्याधिकारी निलेश रांजणकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। अभियान में स्वच्छता निरीक्षक अनिल डांगोरे, शहर समन्वयक लुमिता नागपुरे सहित सभी मुकादम एवं स्वच्छता कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर परिषद ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े की थैलियों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News