Thursday, May 28, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस में बैकवर्ड क्लास कोल एम्पलॉईज वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घुस, चंद्रपुर : स्थानीय प्रयास सभागृह में मंगलवार, 26 मई को शाम 5 बजे बैकवर्ड क्लास कोल एम्पलॉईज वेलफेयर एसोसिएशन (वेकोलि नागपुर) का प्रथम वार्षिक अधिवेशन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख अतिथियों द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अभिवादन करने तथा दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ की गई।

मंच पर प्रमुख अतिथि के रूप में अध्यक्ष गुलाब सिंह, महासचिव जयबहादूर यादव, सुदामा यादव, राकेश कडू, दीपक टिकले तथा दीपक चटप उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बैकवर्ड क्लास कोल एम्पलॉईज वेलफेयर एसोसिएशन की स्थापना ओबीसी समाज के अधिकारों और न्यायपूर्ण हकों की लड़ाई के लिए की गई है। केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी समाज को नौकरी में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है, लेकिन पदोन्नति में यह सुविधा नहीं मिलती। इसी मांग को लेकर संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है और अब इस आंदोलन ने गति पकड़ ली है। वक्ताओं ने कहा कि ओबीसी समाज को उनका अधिकार दिलाए बिना संगठन शांत नहीं बैठेगा।

कार्यक्रम का संचालन अजय पाटील ने किया।

इस दौरान वणी क्षेत्र ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष संकेत खोकले, महामंत्री श्रीकांत सावे, घुग्घुस अध्यक्ष घनश्याम कुटेमाटे, सचिव तुलसीदास ढवस, मुंगोली अध्यक्ष सुधाकर आसुटकर, सचिव सुधीर पिंपळकर, नायगांव अध्यक्ष अक्षय धोबे, सचिव श्रीराम रोडे, निलजई अध्यक्ष अक्षय कौरासे, सचिव राजू कुचनकर, पैनगंगा अध्यक्ष राम यादव, दीपक काळे, सावन ठाकरे, संतोष धोबे, संजय ताजने सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News