Monday, April 20, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

प्रभाग क्रमांक 01 में समस्याओं का निरीक्षण, त्वरित कार्रवाई का आश्वासन

(प्रणयकुमार बंडी)

घुग्घुस नगर परिषद के नियोजन, विकास व सांस्कृतिक सभापति रवीश विनय सिंग के मार्गदर्शन में राहुल यदुवंशी ने सोमवार, दिनांक.10/02/2026 को नगर परिषद कार्यालय के अधिकारी डांगोरे के साथ प्रभाग क्रमांक 01 अंतर्गत शास्त्री नगर, आंबेडकर नगर एवं शिवनगर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न मूलभूत समस्याओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में जर्जर अवस्था में पड़ी पाइपलाइन, क्षतिग्रस्त नालियां, सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति, टूटी-फूटी सड़कें, साफ-सफाई की कमी तथा फैले हुए झाड़-झंखाड़ (जुडपी जंगल) का जायजा लिया गया। स्थानीय नागरिकों ने मौके पर उपस्थित अधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और जल्द से जल्द समाधान की मांग की।

अधिकारी डांगोरे ने संबंधित समस्याओं के बिंदुवार नोट्स तैयार किए तथा स्थल की तस्वीरें भी लीं। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

इस निरीक्षण से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से लंबित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब जल्द होगा।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News