Saturday, April 18, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

गेट क्रमांक 39F मरम्मत कार्य के चलते तीन दिनों तक यातायात रहेगा बंद

(प्रणयकुमार बंडी)

घुग्घुस, चंद्रपुर : घुग्घुस शहर में गेट क्रमांक 39F पर मरम्मत (ओवरहॉलिंग) कार्य किए जाने के कारण 22 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। यह जानकारी गेट प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के माध्यम से दी गई है।

सूचना के अनुसार, मरम्मत कार्य के दौरान प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस अवधि में गेट की तकनीकी मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य किया जाएगा, जिससे भविष्य में यातायात को सुरक्षित और सुचारु बनाया जा सके।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए निर्धारित समय में गेट की ओर आवागमन न करें। साथ ही, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से सहयोग करने का अनुरोध किया गया है, ताकि मरम्मत कार्य समय पर और सुरक्षित रूप से पूर्ण किया जा सके।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News